मुंबई , सितंबर 10 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह आठ बजे तक 1.65 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान पूर्वी उपनगरों में 0.72 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 1.95 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पूर्वाह्न 11:26 बजे समुद्र में 4.57 मीटर ऊंचा ज्वार और रात 11:41 बजे 4.32 मीटर ऊंची ज्वार आने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा शाम 5:29 बजे समुद्र में 0.86 मीटर का निम्न ज्वार आ सकता है और इसके बाद शुक्रवार सुबह 5:35 बजे 0.61 मीटर का एक और निम्न ज्वार आ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित