मुंबई , मार्च 28 -- मुंबई के मध्य इलाके धारावी में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन नाबालिगों के नशे का आदी होने का शक है। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति फुटपाथ पर सो रहा था। माचिस की डिब्बी देने से मना करने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आरोपियों ने नशे की हालत में किसी धारदार चीज़ से उस पर हमला किया। पीड़ित को तुरंत एम्बुलेंस से सायन अस्पताल ले जाया गया। भर्ती के समय वह जीवित था, लेकिन इलाज के दौरान चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित