मुंबई , जुलाई 21 -- मुंबई पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित प्रदर्शनों के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 900 से अधिक लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने से संबंधित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कई थानों में मामले दर्ज किये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन आवश्यक अनुमति के बिना आयोजित किया गया था। सबसे बड़ी प्राथमिकी शिवाजी पार्क थाने में दर्ज की गयी है, जहां 600 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित