मुंबई , सितंबर 4 -- इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की लाइन-3 के पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए एक ग्रीन बिल्डिंग प्रमाण पट्टिका प्रदान की है।
आईजीबीसी की स्थापना देश के शीर्ष उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने की है और यह पारिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ बुनियादी ढांचे के विकास , संसाधनों के सम्यक उपयोग और विकास में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को मान्यता प्रदान करता है। शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन ग्रीन इमारत की मान्यता पाने वाले इन पांच मेट्रो स्टेशनों में जगन्नाथ शंकरशेत (मुंबई सेंट्रल), महालक्ष्मी मेट्रो, साइंस सेंटर, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली मेट्रो स्टेशन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित