मुंबई , जुलाई 05 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चाल संख्या 5 में बनी इस इमारत के मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा को तुरंत मौके पर भेजा गया है और राहत तथा बचाव कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित