मुंबई , अक्टूबर 29 -- महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई में पायधुनी पुलिस ने एक परिसर पर छापा मारकर नकली विदेशी सिगरेट और ई-सिगरेट का अवैध भंडारण करने तथा बेचने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 72.21 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया है।

दक्षिण क्षेत्र-02 के पुलिस उपायुक्त की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पायधुनी पुलिस थाने की जांच टीम ने गश्त के दौरान मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को मस्जिद बंदर (पश्चिम), मुंबई-03 स्थित होटल स्टार्स में छापा मारा। पुलिस ने परिसर से नकली विदेशी सिगरेट के 11,710 पैकेट और 2,172 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद कीं। जब्त सामान का कुल मूल्य 72 लाा 21 हजार 550 रुपये बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित