मुंबई , मई 13 -- दक्षिण मुंबई के मझगांव क्षेत्र के पास डी-कंपनी के सहयोगी आसिफ दाढ़ी के बेटे समीर शेख पर गोलीबारी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया और आज एक स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 15 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित