मुंबई , अगस्त 30 -- महाराष्ट्र के मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज के लिए अपने पूर्वानुमान में बताया कि दिन में कभी-कभी तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है।

विभाग के अगले 24 घंटों के लिए ज्वार-भाटा के पूर्वानुमान के अनुसार आज दोपहर 1:04 बजे 4.41 मीटर का उच्च ज्वार और देर रात 1:33 बजे 4.28 मीटर का एक और उच्च ज्वार आने की संभावना है। शाम 7:15 बजे 0.73 मीटर और सोमवार सुबह 7:06 बजे 1.0 मीटर का निम्न ज्वार आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित