मुंबई , सितंबर 11 -- मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई की ओर मार्च करने और आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठने के अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग हैं।
इस आंदोलन के अगले चरण की दिशा और रणनीति तय करने के लिए उन्होंने शनिवार, 12 सितंबर को अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में अपने समर्थकों की एक राज्यव्यापी बैठक बुलायी है।
इस बीच ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने श्री जरांगे पाटिल से मुलाकात करने और उनकी तुलना मानवाधिकार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से करने को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर तीखा हमला बोला है।
गौरतलब है कि श्री जरांगे पाटिल के अंतरवाली सराटी में होने वाली इस राज्यव्यापी बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य भर के समर्थकों के साथ चर्चा कर मुंबई मार्च का अंतिम खाका तैयार किया जायेगा। श्री जरांगे-पाटिल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अपनी मांगों को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास शुरू करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित