मुंबई , जुलाई 20 -- मुंबई पुलिस ने दादर के शिवाजी पार्क में शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए जाने से जुड़ा हुआ था।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पहला मामला अधिकारियों से ज़रूरी मंज़ूरी लिए बिना सार्वजनिक सभा आयोजित करने के आरोप में दर्ज किया गया है। दूसरा मामला समर्थकों एवं आम लोगों से विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर एकत्र होने की कथित अपील से जुड़ा है जबकि इस कार्यक्रम के लिए कोई आधिकारिक मंज़ूरी नहीं ली गई थी।

पुलिस उन हालात की जांच कर रही है जिनमें यह भीड़ इकट्ठा हुई थी और यह भी कि क्या सार्वजनिक सभाओं से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया था। तीसरा मामला उन प्रदर्शनों से जुड़ा है जो मुख्य कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी दादर इलाके में कई जगहों पर जारी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित