मुंबई , जुलाई 30 -- मुंबई पुलिस ने नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में शहर के सभी थानों में 'साथी पुलिस दल' सेवा शुरू की हैं।
गौरतलब है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति को ध्यान में रखते हुए इस पहल को पूरी तरह से लागू किया गया है ताकि महिला यात्रियों और नाइट-शिफ्ट में काम करने वालों को 24 घंटे सुरक्षा मिल सके। इस व्यवस्था में मुंबई के हर थाना में एक खास 'साथी पुलिस दल' बनाया गया है, जिसमें एक महिला अधिकारी और 8 से 10 पुरुष तथा महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये दस्ता एक अतिरिक्त सुरक्षा घेरे के तौर पर काम करेंगे। ये मौजूदा 'निर्भया पेट्रोलिंग टीमों' की जगह नहीं लेंगे बल्कि उनके काम में मदद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित