मुंबई , अगस्त 05 -- मुंबई पुलिस ने 2013 में कोलाबा थाने में दर्ज घर में चोरी के मामले में 13 साल से फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस गिरफ्तारी से लंबे समय से चल रही जांच अब अपने अंजाम के करीब पहुंच गयी है। आरोपी महिला की पहचान मंजुला प्रमोद सुर्वे के तौर पर हुई है। वह मामला दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बच रही थी और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी ) की धारा 380 और 34 के तहत वांछित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित