मुंबई , अप्रैल 26 -- महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन करने की याेजना बना रहे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में ले लिया।

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के घटनाक्रम के बाद ये कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन की याेजना बना रहे थे।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राघव चड्ढा और छह अन्य सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। आप के एक कार्यकर्ता ने बताया कि यह विरोध-प्रदर्शन मुंबई के खार इलाके में होना था लेकिन कार्यकर्ताओं के तय जगह पर इकट्ठा होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

खार के एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि कुछ कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है, हालांकि इस कार्रवाई के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित