मुंबई , अक्टूबर 19 -- मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कथित तौर पर इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता संदिग्धों के बारे में सुराग जुटाने और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट की जांच कर रहे हैं। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस दावे के बाद बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां बुलेटप्रूफ पहने पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की कई गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित