मुंबई , अक्टूबर 11 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सायन अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की खबर सामने आई है।
मृतक डॉक्टर की पहचान शिवचरण आप्पा पाटिल के रूप में हुई है, जो अस्पताल में सर्जरी विभाग के रेजिंडेट डॉक्टर थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने शनिवार को एनेस्थीसिया का ओवरडोज़ लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित