मुंबई/नयी दिल्ली , अप्रैल 17 -- मुंबई के प्रख्यात समाज सेवक कृष्णा मारुति कदम को चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है।
नयी दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और मानद डॉक्टरेट फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। श्री कदम 'कदम कृष्णा मेडिकल हेल्प सेंटर' के माध्यम से लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को शहरों में उचित चिकित्सा उपचार मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित