मुंबई , मई 03 -- मुंबई और आसपास के मुंबई महानगर क्षेत्र में रविवार सुबह की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई जहां का तापमान पहले ही 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में धूप के साथ 28 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन आर्द्रता के कारण दोपहर तक तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शाम और रात का तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित