मुंबई , मार्च 07 -- मुंबई महानगर का माटुंगा रोड रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है जिसे पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है और यह देश में नारी शक्ति की नेतृत्वकारी क्षमता का एक उदाहरण बन गया है।
भारतीय रेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यह जानकारी देते हुए कहा - "हर भूमिका में शक्ति और गर्व के साथ नेतृत्व। माटुंगा रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक संदेश नहीं है - यह यहां निरंतर क्रियान्वित हो रहा है।"भारतीय रेल ने कहा है, " पश्चिम रेलवे के मातुंगा रोड स्टेशन गर्व के साथ एक ऐसा स्टेशन है जिसे पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित किया जाता है। यहां स्टेशन संचालन, टिकटिंग से लेकर सुरक्षा तक हर जिम्मेदारी महिलाएं आत्मविश्वास, समर्पण और गर्व के साथ निभा रही हैं।"इस स्टेशन पर महिला कर्मचारियों की एक समर्पित टीम 24 घंटे स्टेशन का संचालन करती है और रेलवे सेवाओं के हर पहलू में नेतृत्व और पेशेवर दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह प्रेरणादायक पहल उसकी उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया जा रहा है और ऐसे कार्यस्थल बनाए जा रहे हैं जहां महिलाएं अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित