मुंबई , जून 12 -- मुंबई की हार्बर लाइन पर शुक्रवार को व्यस्ततम समय के दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयीं। चेंबूर के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार पर कपड़ा गिरने से तकनीकी खराबी आ गयी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओएचई तार में कपड़ा गिरने के कारण हार्बर लाइन पर अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयीं। इसके कारण हज़ारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।रेलवे तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं और वे ओवरहेड तार से कपड़ा हटाने और सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित