मुंबई , मई 13 -- महाराष्ट्र में मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को कथित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शुभम खैरनार (30) से पूछताछ के वास्ते उसे दो दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के लिए ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया।
सीबीआई ने मंगलवार को नासिक जिले के नंदगाँव निवासी खैरनार को गिरफ्तार किया था। उसे आज मुंबई की किला अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी ताकि वे उसे आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जा सकें और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित