मुंबई , अप्रैल 01 -- मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स डिलीवरी सेवा शुरू की गयी है। पहली बार किसी टर्मिनल के भीतर इस तरह की सेवा शुरू की गयी है। इससे यात्रियों के लिए बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और पार्टनर आउटलेट्स सहित टर्मिनल के भीतर कहीं भी अपना ऑर्डर मंगाना आसान हो गया है।
मुंबई हवाई अड्डे की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि डिलीवरी का काम प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड कर्मचारियों द्वारा कुछ ही मिनटों में पूरा किया जाता है, जिससे यात्रियों को एक सुरक्षित और सहज अनुभव मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित