मुंबई , जून 16 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला परिसर में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भवन (सेबी) के पास एक पाइप से इंडियन रॉक प्रजाति के अजगर के सात बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन सभी को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित