मुंगेर , अप्रैल 11 -- मुंगेर-सुल्तानगंज 42 किलोमीटर गंगा पथ परियोजना के फाइनल एलाइनमेंट तय करने के लिए एरियल सर्वे का काम शनिवार को बिहार पथ निर्माण विभाग के सचिव के नेतृत्व में संपन्न हो गया।
साथ में रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेसवे परियोजना के फाइनल एलाइनमेंट का भी एरियल सर्वे संपन्न हो गया। एरियल सर्वे में मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकार भी शामिल थे।
मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने संवाददाताओं से कहा है कि मुंगेर गंगा पथ परियोजना का काम युद्ध स्तर पर जारी है ।जमीन अधिग्रहण और मिट्टी जांच का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सरकार प्रयत्नशील है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से मुंगेर और आसपास के जिलों की आर्थिक तस्वीर काफी बदल जाएगी क्योंकि मुंगेर और भागलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित