मुंगेर, अप्रैल 09 -- बिहार सरकार मुंगेर जिले सहित आसपास के चार जिलों के कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए मुंगेर मॉडल सदर हॉस्पिटल में "कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट" की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने जा रही है ।
वर्तमान में मुंगेर प्रमंडल के जिलों मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय,जमुई और शेखपुरा जिलों के कैंसर मरीजों को "कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट" के लिए मुजफ्फरपुर, पटना या राज्य के बाहर अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है।
मुंगेर मुख्यालय स्थित मॉडल सदर अस्पताल में इसकी सुविधा मिलने से कैंसर मरीजों के बाहर आने जाने में समय की बचत होगी और अन्य परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस अस्पताल में कैंसर मरीजों का कीमोथेरेपी- ट्रीटमेंट पूरी तरह निशुल्क होगा।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉक्टर राजू ने विशेष भेंट में बताया है कि कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।
इस बीच मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल के कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के क्लस्टर समन्वयक डॉक्टर प्रशांत ने बताया है कि वर्ष 2022 के अक्टूबर माह से मुंगेर मॉडल अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग केंद्र कार्यरत है ।
अब तक कैंसर स्क्रीनिंग केंद्र ने 73,000 नागरिकों की कैंसर - जांच की गई है। इस 73,000 स्क्रीनिंग में संभावित सामान्य 820 कैंसर मरीजों और गंभीर संभावित 103 कैंसर मरीजों की पहचान की गई हैउन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों की रोग की पुष्टि के लिए "बायोप्सी टेस्ट" भी मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल में लगातार किए जा रहे हैं ।
कैंसर स्क्रीनिंग इकाई की महिला चिकित्सक सह जिला तकनीकी पदाधिकारी डॉक्टर स्नेहा ने बताया कि इस इकाई में महिलाओं की बच्चेदानी तथा मुंह के कैंसर की जांच के लिए बिहार सरकार ने मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल में आधुनिक कोलोस्कोपिक मशीन स्थापित की है, जिससे इसं बिमारियों की चिकित्सा हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित