मुंगेर , जनवरी 31 -- बिहार में मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने पूरबसराय स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया और इसे नए एवं आकर्षक रूप में बनाने के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गौशाला निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि कि इसे एक नए एवं आकर्षक रूप में बनाने के लिये शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करें। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ शहर के आवारा पशुओं के रख-रखाव की व्यवस्था होगी, बल्कि नए गायों की खरीद कर उनका पशुपालन भी किया जाएगा। उन्होंने गौशाला में ही एक तालाब के निर्माण करने के भी निर्देश दिए हैं। इस तालाब में मत्स्यपालन के साथ मुर्गी फार्म हाउस भी संचालित कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क गौशाला के अंदर तालाब को आकर्षक रूप में बनाने के लिए तालाब के किनारे पाथ-वे बनाने तथा उसमें समुचित एवं आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्माण से यह आमलोग के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित