मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर शहर में जूतों और दस्तानों के बिना ही दैनिक सफाई मजदूर खतरनाक परिस्थितियों नालियों की सफाई सफाई कर रहे हैं।
मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की बड़ी नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। शहर के नागरिकों की तरफ से उनके इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की जा रही है, लेकिन इस काम में लगे हुए मजदूरों की बदहाली की किसी को फिकर नही है।
शहर में नालियों की सफाई में लगे दैनिक मजदूरी और दैनिक कर्मचारियों को घुटनों तक लंबे जूते,वाटर प्रूफ दस्ताने,पूरा शरीर ढकने वाली वर्दी,विषैली गैसों से सुरक्षा के लिए मास्क , गंदे पानी की छींटों से आंखों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा चश्मा, सिर सुरक्षा के लिए हेलमेट की व्यवस्था आवश्यक है, लेकिन सफाई स्थल पर मेडिकल किट्स नहीं होने से दैनिक सफाई मजदूर खतरनाक परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।
मजदूरों के प्रतिनिधियों ने इस बदहाली के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को संज्ञान लेने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित