मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर मुफस्सिल पुलिस ने शस्त्र तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे है अभियान में विगत 36 घंटे में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने श्रीकृष्णा सेतु पुल पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो शस्त्र तस्करों मोहम्मद तौफीक और मोहम्मद सहनशा अली को दो देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा,दो मैगजीन,22 जीवित कारतूस ,एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ इस अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित