पटना , मार्च 25 -- बिहार में भागलपुर से मिर्जा चौकी तक पेल सोल्जर के साथ बन रही दो लेन वाली सड़क का निर्माण कार्य अप्रैल 2026 में पूरा हो जाएगा।

इस सड़क के बन जाने से स्थानीय नागरिकों को जाम समेत दूसरी अन्य कई समस्याओं से स्थाई तौर पर छुटकारा मिल जाएगा। वहीं मुंगेर से भागलपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को यात्रा में भी काफी सहूलियत मिलेगी।

भागलपुर से मिर्जा चौकी को जोड़ने वाली तत्कालीन पांच मीटर चौड़ी सड़क वर्ष 2018 में आई बाढ़ के बाद कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह पानी बहने लगने के कारण इसकी स्थिति दिन ब दिन बदतर होती जा रही थी। इस सड़क पर ट्रैफिक का इतना दबाव रहता है कि मुंगेर से भागलपुर, भागलपुर से कहलगांव और उसके आगे तक की यात्रा करने में यात्रियों को काफी चुनौती आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित