मुंगेर , फरवरी 21 -- बिहार के मुंगेर पुलिस केंद्र में नवगछिया और शेखपुरा जिलों के 198 प्रशिक्षु सिपाहियों की इनडोर और आउटडोर ट्रेनिंग सुचारू पूर्वक चल रही है। प्रशिक्षु सिपाहियों को अब हथियार चलाने की भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हथियार चलाने के प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद स्वयं प्रशिक्षण का निगरानी कर रहे हैं।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने आज मुंगेर पुलिस केंद्र में बताया कि प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरू हुई है,जो कुछ महीनो तक और चलेगी । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु सिपाहियों को फिजिकल फिटनेस के साथ साथ हथियारों के चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें नक्शा पढ़ने की भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही इनडोर क्लासेस में प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें कानून से अवगत कराया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया की भी जानकारी दी जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षु सिपाहियों को आधुनिक तकनीक जैसे इंटरनेट और कंप्यूटर तकनीक की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाही रेगुलर सिपाही बनकर शेखपुरा और नवगछिया लौट जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित