मुंगेर , अप्रैल 30 -- बिहार के मुंगेर जिले में जागरूकता फैलाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ने गुरूवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया।

मुंगेर जिले को बाल श्रम से मुक्त करने के अभियान की दिशा में आज एक सार्थक पहल की गई। मुंगेर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक दंडाधिकारी और मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद सिंह और महासचिव त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा, मुंगेर के श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश और अन्य अधिवक्ताओं ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बाल मजदूरों से कोई कार्य नहीं लेने की शपथ ली।

प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित