मुंगेर , जुलाई 24 -- मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित "उद्यान नर्सरी" किसानों की आय बढाने में सहायक साबित हो रही है।
यह नर्सरी सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क पर इन दिनों के साथ लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिलों के किसानों को आम, लीची, नींबू,अनार ,अमरुद और जामुन कलमी पौधों को सरकारी शुल्क पर उपलब्ध करा रही है और किसान इसकी खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान एवं वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि यह उद्यान नर्सरी पूरे वर्ष मुंगेर प्रमंडल के 6 जिलों के किसानों के बीच फलदार कलमी पौधों की बिक्री कर रही है, जिससे मुंगेर प्रमंडल के छः जिलों के किसान लाभांवित हो रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक श्री कुमार ने कहा कि मुंगेर विज्ञान केंद्र की उद्यान नर्सरी में आम ,लीची, जामुन, अनार ,अमरूद की प्रजातियों के कलमी पौधे विकसित किये जाते हैं और उनको किसानों को उपलब्ध कराया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित