मुंगेर , जून 26 -- बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में देवराज कुमार पर हत्या की नीयत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंगेर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि विजयनगर गांव में हुई फायरिंग की घटना के मामले में बरियारपुर पुलिस ने मुंगेर जिला निवासी सोनू कुमार और भागलपुर जिला निवासी राजकुमार और संकित कुमार को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

श्री आनंद ने बताया कि मामले के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और कांड के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित