, Aug. 12 -- मुंगेर,12 अगस्त (वार्ता भारत की आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करने, आज के युवाओं में देश प्रेम की भावना पैदा करने और देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रावधान में बुधवार की सुबह मुंगेर मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुंगेर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)विधायक कुमार प्रणय, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ,पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में सरकारी स्कूल की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।
तिरंगा यात्रा मुंगेर के जिला समाहरणालय से निकलकर पूर्वी किला गेट , ट्रैफिक नंबर एक, शहीद भगत सिंह चौक और दक्षिण किला द्वार होकर जिला समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हो गई.मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश को आजादी दिलाने में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को स्मरण करने के लिए आयोजित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित