मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर मुख्यालय के सफियासराय थाना में पदस्थापित प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने बीती शाम अपने पति के सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने आज संवाददाताओं को बताया कि पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक ढंग से छानबीन कर रही है।

इस बीच मृतक मधु देवी के पिताश्री और माताश्री ने आज जिले अपनी पुत्री की आत्महत्या के मामले में न्याय करने और दोषी को सजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित