भरतपुर , जुलाई 21 -- राजस्थान में डीग जिले में गोपालगढ़ कस्बे के मील मदरसे में गत दिनों घटित सेफ्टिक टैंक हादसे के मामले में मंगलवार को नामजद आरोपी मौलवी अरशद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समर्पण कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह आरोपी मौलवी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ सहित अन्य अधिकारियों के सामने उसे हाजिर कराया।
इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से राजनीति में हैं और उनका हमेशा से समाज के सभी वर्गों में आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन एवं जनता के बीच के मतभेदों को सुलझाने का प्रयास रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि नामजद आरोपी अरशद को पहाड़ी जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है और पुलिस हिरासत में उससे हादसे को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित