पटना , अक्टूबर 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि मीराबाई की अटूट आस्था, भक्ति और समर्पण भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आज जारी अपने संदेश में कहा कि मीराबाई का जीवन सदैव लोगों को प्रेम, आस्था और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने मीराबाई की भक्ति और समर्पण को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित