तिराना (अल्बानिया) , मार्च 01 -- भारतीय पहलवान मीनाक्षी और नेहा सांगवान ने मुहामेट मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं की 53किग्रा और 57किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में रजत पदक जीते। शनिवार को खेले गये मुकाबले में महिलाओं के 53किग्रा वर्ग में, जो नॉर्डिक सिस्टम के तहत लड़ा गया था, मीनाक्षी ने न्यूट्रल एथलीट नतालिया मालिशेवा, जो 2025 यूरोपियन चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 25 साल की भारतीय पहलवान ने मालिशेवा के खिलाफ 5-0 की हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन दूसरे राउंड में पोलैंड की रोक्साना मार्टा जसीना पर 7-0 से जीत के साथ जबरदस्त वापसी की।

इसके बाद मीनाक्षी ने कजाकिस्तान की अयाजान मार्काशेवा को पिन किया और इसके बाद तुर्किये की जेनेप येतगिल, जो तीन बार की यूरोपियन चैंपियनशिप की पदक विजेता पर 2-1 से जीत हासिल की।

इस बीच, 18 साल की नेहा सांगवान को फाइनल में यूक्रेन की दो बार की अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियन सोलोमिया विनीक से 8-7 से हार का सामना करते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय पहलवान ने अपने पहले के मुकाबलों में दबदबा बनाया था, क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की अमांडा मार्टिनेज को 10-0 से और सेमीफाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को इतने ही स्कोर से हराया था।

72 किग्रा में दीक्षा मलिक पोलैंड की ओलंपियन विक्टोरिया चोलुज से अपना कांस्य पदक का मुकाबला 6-2 से हार गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित