श्रीगंगानगर , फरवरी 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में सीमावर्ती गांव लखा हाकम में पिछले सप्ताह एक मिष्ठान भंडार और ई- मित्र केंद्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता ने बताया कि गुरभेज सिंह उर्फ जोणासिंह (29) गुरविंदरराम उर्फ कुलदीप (19) और शिवशंकर उर्फ शिवा (24) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों नशा करने के आदी हैं। नशा खरीदने के लिए चोरी की वारदात करते हैं। गुरविंदरसिंह के खिलाफ चार और शिवशंकर के खिलाफ सात आपराधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि 10 फरवरी की रात को लखा हाकम गांव में मुकेश शर्मा (39) के मिष्ठान भंडार एवं ई-मित्र केंद्र में चोरी हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित