मिर्जापुर, जनवरी 22 -- मिर्जापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास बुधवार देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो फुफेरे भाईयों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी चन्द्रदेश कुमार बिंद और पवारी गांव निवासी संतोष कुमार फुफेरे भाई थे जो एक ही बाईक सवार हो कर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसडा गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित सुमतिया गांव के पास प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर आ रही सिलेंडर लदी तेज रफ्तार एक ट्रक पीछे से बाईक को रौंदते आगे निकल गई जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। दो दिन पहले यही शहर के बबुआ पोखरा मोहल्ला निवासी एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित