मिर्जापुर , अक्टूबर 28 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां,बेटे और पोते की मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया किनारायणपुर आलू गोदाम के पास आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक अज्ञात वाहन से कुचल कर मां, बेटे और पोते की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया है।
चौकी इंचार्ज नरायनपुर आशीष सिंह ने बताया कि पट्टी कलां थाना अहरौरा निवासी मनोज चौहान (25) अपनी मां मुन्नी (45) पत्नी रमेश चंद्र चौहान व भतीजा श्रेयांस (3) रामनगर वाराणसी स्थित अपने बुआ के यहां से बाइक से घर जा रहा था। सभी एक ही बाईक पर सवार थे। दो आलू मिल नरायनपुर के सामने सुबह सवा दस बजे पटरी से फिसलकर सड़क पर गिर गये।इस बीच पीछे से आ रही अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से कुचलकर तीनों की दर्दनांक मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया है।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।टाइल्स मिस्त्री का कार्य करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित