मिर्जापुर , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को एक और लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल सत्येंद्र बधेल एक किसान से जमीन मापी के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन सेल से की। पूर्व योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए केमिकल लगे नोट किसान के माध्यम से लेखपाल को दिलवाए। जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

उन्होने बताया कि कार्रवाई के दौरान लेखपाल के एक सहयोगी को भी हिरासत में लेकर देहात कोतवाली ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित