मिर्जापुर , नवम्बर 11 -- दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर जिले के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास खजुरी नदी पर मंगलवार देर शाम मिट्टी धंसने से ओएचई पोल गिर जाने से डाउन लाइन पर रोका गया रेल परिचालन बुधवार सुबह से फिर से संचालन शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी निरस्त की गई सवारी ट्रेनो के फिर से संचालन की सूचना नही दी गई है। देश के सबसे व्यस्त रेलमार्ग दिल्ली हावड़ा पर मंगलवार देर शाम से रोक दिया गया था। घटना के बाद गाडियां जहां तहां रोक दी गई थी। यात्रियों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा । सैकड़ों यात्री अपनी यात्रा नही कर सके और उन्हें लौटना पड़ गया। उत्तर मध्य रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने आज बताया कि मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने की घटना के उपरांत रेल प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए देर रात तक रेलखंड को दुरुस्त कर लिया गया।

रेल प्रशासन के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप 11 नवम्बर को 03:36 बजे ट्रायल लोको इंजन का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। इसके पश्चात इस रेलखंड पर 04:00 बजे से रेल यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

इसी क्रम में, रेलखंड पर रेल यातायात सामान्य होने के कारण निम्नलिखित रेलगाड़ियां अब अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी। उन्होंने ने बताया कि 11 नवम्बर को संचालित होने वाली निरस्त टे्रेनों के संचालन हेतु अभी निर्णय नही किया गया है। अन्य सभी टे्रेनों जिनको मार्ग बदल कर चलाया गया था अब अपने निर्धारित रास्ते से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित