मिर्जापुर , सितंबर 17 -- मिर्जापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में गुरुवार को एक वृद्ध महिला की डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर ने बताया कि खैरा गांव निवासी अंकित दूबे ने एक वृद्ध महिला निदयरा देवी (70) की डण्डे से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे रमाकान्त पाल एवं तेरसू के साथ भी मारपीट की गई । परिजन घायल निदयरा देवी को उपचार हेतु अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थाना जिगना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त अंकित दूबे हिरासत में लेते हुए मौके से आलाकत्ल बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित