मिर्जापुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के पंडरी थाना क्षेत्र के चांदलेवा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की झुलस कर मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार आज सुबह पंडरी थाना के चांदलेवा गांव निवासी हरिशंकर (70) गांव के बाहर खेत में कृषि कार्य के लिये गए थे। अचानक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आ जाने से वे बुरी तरह झुलस गए। परिजन हरिशंकर को अस्पताल ले कर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि आपदा राहत के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित