मिर्जापुर , मई 2 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के दुगहरा गांव के गंगा नदी में शनिवार सुबह स्नान के दौरान डूब जाने से एक किशोर की मृत्यु हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाल लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बजटा गांव निवासी प्रेमशंकर का पुत्र दीपांशु (15) अपने ननिहाल दुगहरा गांव में शादी में शामिल होने आया था। शादी दो दिन बाद थी। शनिवार सुबह दीपांशु अपने हमउम्र तीन अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाहों ने खोज बीन शुरू की काफी मशक्कत के बाद उसे निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित