मिर्जापुर , अक्टूबर 08 -- मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव मार्ग पर बुधवार की रात लगभग ग्यारह बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे एक दुकानदार की अनियंत्रित कार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई जबकि कार पेड़ से टकरा कर पलट गई। गुस्साएं परिजनों ने गुरुवार को जिगना थाना के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लल्लन बिंद (45) अपनी दुकान बंद कर रात ग्यारह बजे घर की ओर लौट रहे थे।मनकठी गौरा परमानपुर मार्ग पर एक कार जिसपर तीन लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर लल्लन को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित दिया। कार को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना के विरोध में गुरुवार को सुबह मिर्जापुर मुआवजे की मांग को लेकर प्रयागराज राजमार्ग जाम कर दिया । अधिकारियों ने किसी तरह जाम खाली कर आवागमन चालू करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित