मिर्जापुर , अक्टूबर 06 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ पहाड़ी पर सोमवार रात ब्रेक फेल हो जाने से हुई एक ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार महिला की मृत्यु हो गई जबकि दो बेटे सहित तीन घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के शुक्लपुर गांव निवासी उषा देवी (50) अपने पुत्र अंबुज, अंकित एवं परिवार के आयुष के साथ अपने पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए अपने मायके मध्यप्रदेश के मउगंज गई थी। सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे लौटते समय वाराणसी जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज स्थित पहाड़ी के बड़का मोड़ पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक पीछे से धक्का दे दिया जिससे कार पलट गई उसमें सवार सभी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डाक्टरों ने उषा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित