मिर्जापुर , जून 18 -- मिर्जापुर जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में गुरुवार सुबह शादी समारोह में बिजली की सजावट कर रहे एक इलेक्ट्रीशियन की करंट की चपेट में आ जाने से झुलस कर मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मझिगवां गांव में गुरुवार को शादी समारोह था। इसी गांव का अभिषेक प्रसाद (18) समारोह के लिए बिजली के साजो सामान लगा रहा था। अचानक हाई वोल्टेज आ गया जिसकी चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित