मिर्जापुर , अक्टूबर 26 -- मिर्जापुर जिले की पुलिस ने बिहार राज्य से आकर चोरी करने वाले गैंग के आठ चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किये । पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक ने सोमवार को बताया कि थाना कटरा में वादी रोहित कुमार विश्वकर्मा ने 23 सितंबर को चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के गौतम खरवार, प्रेम मांझी, प्रेम खरवार,राजकुमार खरवार,चैम्पियन कुमार,बीरेन्द्र कुमार, विकास कुमार और आनन्द कुमार खरवार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से करीब 65 लाख रूपये का आभूषण (सफेद व पीली धातू) और चोरी में प्रयोग उपकरण (पेचकस, प्लास, रम्भा, हथौड़ा व छेनी) बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित