भीलवाड़ा , अगस्त 12 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग -758 पर बनकाखेड़ा और चावंडिया के बीच बुधवार को हादसा टल गया जब फैक्ट्री के मजदूरों को लेकर भीलवाड़ा की ओर जा रही एक मिनी बस अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी बस सुबह फैक्ट्री के मजदूरों को लेकर भीलवाड़ा की ओर जा रही थी। बनकाखेड़ा और चावंडिया के बीच पेट्रोल पंप के पास सड़क पर कुछ गायें खड़ी थीं। इसी दौरान एक गाय अचानक दौड़ते हुए बस के सामने आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित